32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर आतंकी हमला, 3 सप्‍ताह में दूसरी बार सेना को बनाया निशाना, फायरिंग कर भागे …

HomeChhattisgarhसुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर आतंकी हमला, 3 सप्‍ताह में दूसरी बार सेना...

Date:

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के एक काफिले पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ।

सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज लगभग छह बजे, पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी के पास एक जंगल से सुरक्षा बलों के वाहनों के काफिले पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की गई। हमारे जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सेना और जेकेपी (जम्मू और कश्मीर पुलिस) द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।’’अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को शिविर में वापस ले जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ और कमान अधिकारी के साथ-साथ सेना के अन्य जवान बिल्कुल सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह घटना सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के बाद हुई। बैठक में, क्षेत्र में आतंकवादियों के मंसूबों को विफल करने के वास्ते नए साल के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान योजना तैयार करने पर चर्चा हुई थी। सेना के वाहनों पर इसी तरह का हमला 21 दिसंबर को पुंछ के डेरा की गली इलाके में धत्या मोड़ पर हुआ था। हमले में सेना के चार जवान मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों पर आतंकवादियों द्वारा लक्षित हमले किए गए हैं। पहले इन दोनों जिलों में स्थिति शांतिपूर्ण थी।वर्ष 2023 में राजौरी और पुंछ में आतंकवादियों के चार हमलों में 19 सैनिक शहीद हो गए थे। सुरक्षा बलों ने पिछले साल दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे क्षेत्र के साथ-साथ भीतरी इलाकों में 30 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।

ख़बरें और भी …. बने रहिये swatantrachhattisgarh.com पर ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...