23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह…

HomeNationalइंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को नहीं...

Date:

नई दिल्ली: इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की ​टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इन मैचों में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। दोहरे शतके के बाद भी चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा मोहम्मद शमी और ईशान किशन टीम का पार्ट नहीं हैं। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है।

इससे पहले इंग्लैंड ने दिसंबर में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की थी। टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें तेज गेंदबाज गस एटकिंसन, ऑफ स्पिनर टॉम हार्टले और शोएब बशीर हैं।

इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका :

बता दें कि टेस्ट सीरीज के लिए दो नए खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। उन खिलाड़ियों में पहला नाम आवेश खान का है। जिन्हें मोहम्मद शमी की कमी को पूरा करने के लिए टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में मौका दिया गया है। वहीं दूसरी ओर ईशान किशन की कमी को पूरा करने के लिए ध्रुव जुरेल को बतौर विकेटकीपर के लिए ​टीम ने भरोसा जताया है। ध्रुव जुरेल के टीम में आ जाने से भारतीय टीम के स्क्वाड में कुल 3 विकेटकीपर हो गए हैं। जिसमें केएल राहुल और केएल भरत का नाम शामिल है।

इंग्लैण्ड के खिलाफ ऐसी होगी भारतीय टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...