27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई 10 वाहन जब्त…

HomeRaipurअवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई...

Date:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के सहायक उडनदस्ता दल प्रभारी प्रभारी पी.डी. जाडे एवं टीम द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के पीथमपुर, भादा, पंतोरा, चॉपा, बलौदा, केराकछार एवं बम्हनीडीह क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक जॉच किया गया।

खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जाँच के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 08 प्रकरण (08 ट्रैक्टर), खनिज पत्थर के 01 प्रकरण (01 हाईवा )खनिज मिट्टी (ईट) के 01 प्रकरण (01 ट्रेक्टर) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 10 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त ग्राम बम्हनीडीह तहसील बम्हनीडीह के 02 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

ख़बरें और भी … बने रहिये swatantrachhattisgarh.com पर .

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...