HomeCHHATTISGARHपरिवार में 4 ने खाया जहर, पिता-बेटी की मौत, पत्नी सहित 2...

Date:

परिवार में 4 ने खाया जहर, पिता-बेटी की मौत, पत्नी सहित 2 की हालत गंभीर. प्रसाद बताकर दिया गया ….

जी.भूषण

दुर्ग-भिलाई : भिलाई में आज मंगलवार शाम को ऐसा घटना सामने आया जिसमे एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। जिसके चलते जहाँ पिता और बेटी की मौत हो गई | जबकि वही एक बच्ची और पत्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है । दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपारा, जामुल निवासी हेमलाल वर्मा (40) अपनी पत्नी जाह्नवी (38), बेटी प्रिया (14), मुस्कान (11) और रितिका (7) के साथ रहता था। मकान के नीचे के हिस्से में उसके माता-पिता रहते हैं। हेमलाल भिलाई नगर निगम के कोहका में पंप ऑपरेटर था। वह रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी के लिए निकला था और रात करीब 9 बजे घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हेमलाल ने घर आकर पत्नी को मिठाई दी और कहा कि उसे किसी बाबा ने प्रसाद दिया है। इसे खाने से कोरोना और अन्य कोई बीमारी नहीं होगी। पत्नी ने प्रसाद खाने से मना किया तो हेमलाल ने उसे जबरदस्ती खिलाया। इसके बाद बड़ी बेटी प्रिया और मुस्कान को भी प्रसाद खिलाने के बाद खुद खा लिया। रात करीब 11 बजे सभी को उल्टियां होने लगी। इस पर जाह्नवी किसी तरह ऊपर सास-ससुर के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई।

परिजन सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने खेमलाल को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान रात करीब 3 बजे प्रिया ने भी दम तोड़ दिया। जाह्नवी और मुस्कान का उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि रितिका अपने दादा-दादी के पास सो रही थी।

पुलिस का कहना है कि मामला पूरे परिवार का संयुक्त रूप से खुदकुशी का दिख रहा है। खेमलाल ने जानते हुए अपनी पत्नी और बेटियों को जहर दिया और खुद खाया है। पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा; 4 आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: अंबिकापुर के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल...