36.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

खारुन नदी पर 108 पंडितों ने की महाआरती,2.5 लाख दीपों से जगमगा उठा महादेव घाट…

HomeRaipurखारुन नदी पर 108 पंडितों ने की महाआरती,2.5 लाख दीपों से जगमगा...

Date:

गायक कैलाश खेर ने दी अपनी प्रस्तुति ……..

जी.भूषण (संपादक )

आज मंगलवार को रायपुर का महादेव घाट पर रात में दिन का नज़ारा तब दिखा जब लगभग ढाई लाख दीपों से घाट जगमगा उठा। खारुन नदी के तट पर आज एतिहासिक महाआरती हुई। इस आरती में वाराणसी और छत्तीसगढ़ के 108 पंडितों ने नदी के तट पर शिरकत फरमाकर मंत्रोच्चार किया। तो सिंगर कैलाश खेर ने भजन से माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

आपको बता दें कि खारुन नदी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से हर महीने की पूर्णिमा को बनारस आरती की तर्ज पर खारुन गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। विगत 6 दिसंबर 2022 को खारुन आरती की शुरुआत की गई थी। दिसंबर 2023 की पूर्णिमा को इसका 1 साल पूरा हुआ है। जिसके चलते वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया । महादेव घाट पर खारुन नदी के दोनों किनारों पर 54-54 आरती के स्टेज लगाए गए। महादेव घाट को फूलों से सजाने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए थे। जिनकी कारीगरी को लोगों ने अपनी मोबाइल और कैमरे में कैद किया। आचार्य पंडित धीरज शास्त्री के मार्गदर्शन में सवा दो लाख दीपों से महादेव घाट को रोशन किया गया।

आरती के पहली ली शपथ …

खारुन गंगा आरती से पहले लोग नदी को स्वच्छ रखने की शपथ लेते हैं। इसके साथ मंदिर में महादेव घाट पर आरती के दौरान धार्मिक गीत और मंत्रों की गूंज सुनाई देती है। भक्तजन हटकेश्वर महादेव के दरबार में भक्ति भाव से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

ख़बरें और भी …बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर .

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...