38.4 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ,पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय …

HomeRaipurविकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ,पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ...

Date:

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए बूढ़ा तालाब कार्यक्रम स्थल पहुंचे। और इस अवसर पर अपने संबोधन में कहे कि ‘ आज हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद आज इस वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से पहली बार पूरे प्रदेश के नागरिकों से बात करने का सुअवसर आया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि यह यात्रा हमारे प्रदेश में भी प्रभावी तरीके से संचालित हो पाएगी । मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है मैं यह बताना चाहता हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैँ जो जनहित में योजनाएं बनाते हैँ साथ ही योजना का लाभ लोगों तक पहुँचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। ग़रीबों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार समर्पित होकर कार्य करती है हमारे प्रधानमंत्री ने कोरोना के समय भी देश के नागरिकों की रक्षा की। प्रधानमंत्री  ने कोरोना जैसी महामारी को ख़त्म कर पूरे विश्व को संदेश दिया है। कोविड के दो टीके बनाया और दूसरे देशों को भी दिये। ग़रीब कल्याण योजना की अवधि प्रधानमंत्री ने बढ़ाई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ जनता को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के लिए चिंता है। हर वर्ग के सरोकार हैं। मैं मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मोदी की गारंटी पूरी होंगी। शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन हमने केबिनेट में यह निर्णय लिया है कि 18 लाख लोगों को आवास मिलेगा। आपके आशीर्वाद से हम मोदी की गारंटी प्रदेश में पूरा करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। आप सभी से आग्रह करना चाहता हूँ की आप सभी हितग्राहियों के फार्म भरवा कर योजनाओं का लाभ दिलवाने में उन्हें मदद करें।

ख़बरें और भी …..हमारे वेबसाईट www.swatantrachhattisgarh.com पर संपर्क कर सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...