36.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

प्रतापपुर नाका में हुए सड़क दुर्घटना में प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता करते हुए दो मरीजों को लाया गया जिला चिकित्सालय…

HomeChhattisgarhAmbikapurप्रतापपुर नाका में हुए सड़क दुर्घटना में प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता करते...

Date:

नौशाद अली: अम्बिकापुर

अस्पताल अधीक्षक ने बताया दोनों की स्थिति सामान्य, कोई अंदरूनी चोट नहीं, आवश्यक इलाज जारी

शनिवार सुबह प्रतापपुर नाका में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों को साधारण चोटें आई हैं। उन्हें त्वरित सहायता करते हुए जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह प्रतापपुर नाका से गुजरने के दौरान प्रतापपुर की ओर से आ रहे दोपहिया वाहन में सवार महिला रानू तिर्की 27 वर्ष और पुरुष मोतीलाल उम्र 50 वर्ष वाहन की तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर कलेक्टर वाहन से टकरा गए। अचानक हुए हादसे से मरीज मोतीलाल घबरा गए। जबकि रानू को बाएं पैर में दर्द की जानकारी प्राप्त हुई है। दोनों की तुरंत सहायता करते हुए कलेक्टर स्वयं उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज जारी है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ आर्या ने बताया कि दोनों मरीज की हालत सामान्य है। मेडिकल जांच में रानू को बाएं घुटने में दर्द है और मोतीलाल को बाएं पैर में फ्रेक्चर पाया गया है। किसी को भी अंदरूनी चोट नहीं है। दोनों मरीजों का सीटी स्कैन किया जा रहा है जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। मेडिकल टीम मुस्तैदी से कम कर रही है। प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता सुनिश्चित की गई है।

कलेक्टर ने की दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट जरूर पहनने की अपील
कलेक्टर श्री कुन्दन ने दोपहिया वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं दिन या समय देखकर नहीं आती, जरूरी है कि पहले से ही सावधानी बरती जाए। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की अपील की है जिससे दुर्घटना के दौरान गंभीर हानि से बचा जा सके।

खबरें और भी……

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...