28.2 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

बृजमोहन अग्रवाल ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दी बधाई…

HomeRaipurबृजमोहन अग्रवाल ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दी...

Date:

रायपुर : वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। बृजमोहन अग्रवाल समेत पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसहमति से मुख्यमंत्री के लिए श्री विष्णु देव साय का समर्थन किया। जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुना गया।
बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, श्री अमित शाह, श्री जे पी नड्डा समेत पूरे केंद्रीय नेतृत्व को छत्तिसगढ़ में जनजातीय समाज से मुख्यमंत्री बनाने पर बधाई और धन्यवाद दिया। पहले महामहिम द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया और अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने आदिवासी समाज को जो सम्मान दिया है उसके लिए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। बृजमोहन अग्रवाल ने श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर से विकास के रास्ते पर आगे ले जाने और मोदी की गारंटी को पूरा करने की बात कही।
बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि , यह खुशी और सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ को श्री साय के रूप में एक बेहद की सौम्य और प्रतिभावान मुख्यमंत्री मिला है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...