21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया…

HomeChhattisgarhरायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त...

Date:

रायपुर: 10 दिसंबर 2023

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से, प्रदेश विधायक दल का नेता श्री विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, श्री सर्वानंद सोनोवाल, श्री मनसुख मांडविया, श्री ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

ख़बरें और भी.. स्वतंत्र छत्तीसगढ़ से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG


स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related