BJP विधायक दल की बैठक कल ,सोमवार को लग सकता है मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर …

HomeCHHATTISGARHRAIPURBJP विधायक दल की बैठक कल ,सोमवार को लग सकता है मुख्यमंत्री...

Date:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर सोमवार को हो सकता है। इससे पहले कल BJP विधायक दल की बैठक होगी । बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का दौरा तय होने के बाद आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी। पार्टी ने मुंडा सहित सर्वानंद सोनोवाल और महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को ऑब्जर्वर बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से नियुक्त तीनों ऑब्जर्वर आज की बजाय कल रायपुर पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि तीनों पर्यवेक्षक राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से फाइनल नाम लेकर आएंगे। रायपुर में विधायकों से रायशुमारी करेंगे और नाम का ऐलान कर देंगे।

मुख्यमंत्री के लिए 3-4 नाम चल रहे हैं, लिहाजा पर्यवेक्षक विधायकों से वन-टू-वन चर्चा भी कर सकते हैं। इसके अलावा हाईकमान से अगर कोई नाम तय किया गया होगा तो पर्यवेक्षक उस नाम को भी विधायक दल में रख सकते हैं। पर्यवेक्षक बताएंगे कि, राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व ने किसे मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया है। चर्चा है कि कल रविवार सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। बीजेपी विधायकों को बैठक में शामिल होने की सूचना भेज दी गई है। विधायकों से रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ का गांजा जब्त; पिता-पुत्र गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस • रायपुर पुलिस ने 200 किलोग्राम...

बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस• रायपुर के उरला स्थित बेंद्री...