22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

आंठवें कार्यकाल के पहले सार्वजानिक कार्यक्रम में फिर गरजें बृजमोहन, बोले चलते रहेगा बुलडोजर…

HomeRaipurआंठवें कार्यकाल के पहले सार्वजानिक कार्यक्रम में फिर गरजें बृजमोहन, बोले...

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से आठवीं बार जीत दर्ज करने के बाद आज गुरूवार को अपने पहले सार्वजनिक आयोजन में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल। रायपुर पुष्टिकर समाज के पुरानी बस्ती में निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधवत पूजन कर किया शुभारंभ। इस दौरान सनातन धर्म का अपमान करने वालों पर फिर गरजते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सनातन का अपमान करने वालों को प्रदेश की जनता ने माकूल जवाब दिया हैं। अब राजधानी सहित प्रदेश में कानून का राज चलेगा गुंडे, बदमाशों की खैर नहीं।

इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय बुलडोजर, बुलडोजर के नारे लगाने लगे जिस पर बृजमोहन ने कहा कि चल रहा हैं ना बुलडोजर ? ठीक हैं न रफ़्तार ? जनता ने समर्थन में दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया तो बृजमोहन ने कहा कि चलते रहेगा बुलडोजर अवैध निर्माण पर, अवैध कार्यों पर। प्रदेश में फिर विकास रफ़्तार पकड़ेगा।

रायपुर के सबसे बड़े शिवालय में बूढ़ेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर उन्होंने अपने आठवें सावर्जनिक कार्यकाल आगाज करते हुए कहा की भोले बाबा ने बुलाया है। ये सब उनके ही आशीवाद का परिणाम हैं की रायपुर की जनता मुझे लगातार आशीर्वाद दे रही हैं। शहर का हर नागरिक बृजमोहन हैं और किसी भी काम के लिए जनता को भटकने की आवश्यकता नहीं हैं। हर नागरिक अपनेको बृजमोहन समझकर कार्य करें।

रायपुर पुष्टिकर समाज के सामुदायिक भवन के लिए उन्होंने और 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेरी कोई ताकत नहीं हैं। मुझ में कोई दम नहीं हैं। ये सब आप सभी के मत की ताकत हैं जो मुझे लगातार सेवा करने का संबल देती हैं। बूढेश्वर बाबा और भैरुनाथ बाबा के आशीर्वाद से अब प्रदेश में कमल फूल वाली भाजपा की सरकार हैं विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी।
इस दौरान पुष्टिकर समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही आम जनता ने भी बृजमोहन अग्रवाल के आठवें कार्यकाल के इस प्रथम सार्वजानिक आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...