रायपुर : सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बना छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…

HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर : सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बना छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री...

Date:

मुख्यमंत्री ‘‘बिल्डिंग न्यू छत्तीसगढ़’’ कार्यक्रम में हुए शामिल.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :


रायपुर, 18 सितम्बर 2023

पूरे देश में छत्तीसगढ़ आज सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बनकर उभरा है, हमने प्रदेश में सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई है। किसानों, आदिवासियों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर स्थित निजी होटल में जी-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयेजित ‘‘बिल्डिंग न्यू छत्तीसगढ़’’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं क्योंकि मेहनतकश को उसकी मेहनत के अनुरूप पैसा मिल रहा है और वह खुशी-खुशी प्रदेश को गढ़ने तथा आगे बढ़ाने में स्वतः स्फूर्त होकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नक्सलियों का दायरा सिमट गया है। बस्तर अंचल में बंद स्कूलों को खोलने की बड़ी पहल हमने की है, जिससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हुआ है। हमने उद्योग और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया है और इसके लिए अधोसंरचना निर्माण का काम कर रहे हैं। उद्योगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भरपूर सहयोग दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने बीजापुर प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे प्रयासांे का सुखद परिणाम रहा कि इस सुदूर अंचल के जिले में लोग खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रहे हैं और मुख्यधारा में जुड़कर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बीजापुर में ट्रेक्टरों की बिक्रियां बढ़ी है और वहां शोरूम खुलने लगे। खेती-किसानी में उन्नत तकनीक के उपयोग से सम्पन्नता आ रही है। आज बीजापुर में गारमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर काम हुआ है।
इस अवसर पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, श्री विनोद वर्मा, श्री रूचिर गर्ग, श्री राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, जी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड श्री मोहित सिन्हा एवं एंकर श्री रूपेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...