36.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

15,दिनों से हरदी जंगलों के आसपास विचरण कर रहे हाथियों का दल गजाईभवना जंगल वापस गया…

HomeChhattisgarh15,दिनों से हरदी जंगलों के आसपास विचरण कर रहे हाथियों का दल...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : सारंगढ

मिलाप बरेठ

सारंगढ़/सरसीवां जिला मुख्यालय के बिलाईगढ वन परिक्षेत्र में विगत 15,दिनों से आये हाथियों का दल हरदी वन परिक्षेत्र के ऊपरी भाग के जंगलों में विचरण करते हुए । शुक्रवार रात को आये हुए हाथियों के दलो ने हरदी जंगल से नीचे सड़क पार कर किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचाते नहर पार कर गजाईभवना जंगल तरफ आगे बढ़ गये ।।हरदी वन परिक्षेत्र के वन कर्मियों और गजराज मित्र दल के लोगों ने कड़ी मेहनत कर आये हाथियों को फिर से वापस गजाईभवना जंगल रास्ते पहुंचाया। जबकि आये हुए हाथियों के दलों में बहुत सारे हाथियों के शावक भी थे |

दो दिनों से बारिश होने की वजह से नदी नाले में पानी का बहाव उफान पर था । गजाईभवना जंगल वापस जाने वाले हाथियों के दलों ने बड़ी ही मुश्किल से बहते पानी से नहर पार किया ।और करीब नहर के किनारे खेतो को नुकसान पहुंचाते हूं आगे जंगल तरफ बढ़ गये ।।हरदी के किसान हिमांशु प्रधान ने बताया कि हम किसान अपने खेतों में धान बोनी ,खाद,दवाई,और निदाई करवाते हैं हमारे लिए सब व्यर्थ है क्योंकि हमारे गांव जंगलों के नजदीक होने की वजह से आये दिन हाथियों का दल एक जंगल से नीचे उतर कर किसानों के खेतों के रास्ते धान के फसलों को नुकसान पहुंचाते हरदी जंगलों में चढ़ जाते हैं ।और इस बात कि चिंता लगी रहती है कि जैसे ही किसानों के धान का फैसला अच्छा दिखने लगता है वैसे ही आये हाथियों के द्वारा किसानो के बोये फसलों को रौंदते हुए तहस नहस कर देते हैं ।और न ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों के खेतों के नुकसान हुऐ फसलों का समय पे आंकलन नहीं होता ।

विगत 15,दिनों पहले आये हाथियों के द्वारा किसानो के फसलों को नुकसान पहुंचाया है उसका आकलन अभी तक नहीं हो पाया है । जबकि अभी तक किसानों के खेतों का नुकसान का आंकलन नहीं होना वन विभाग का लापरवाही लगता है । आखिरकार सब तरफ से हम किसानों का नुकसान होता है ।हरदी क्षेत्र के अनेकों किसानों ने दर्द भरे स्वरों बताया कि अपने खेतों में हम जितना मेहनत मजदूरी करते हैं सब बेकार है क्योंकि इन हाथियों का बार बार गजाईभवना के जंगल से हरदी जंगल आना हम किसान भाइयों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं । हाथियों के द्वारा नुकसान किये फसलों का मुआवजा राशि 1, डिसमिल में 90,रूपये के हिसाब से मिलता है ।आगे किसानो ने वन विभाग के हरदी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर विभीषण पटेल से बार बार आ रहे इन हाथियों के बारे में रोकथाम की गुजारिश की है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...