दुराचारियों और दुष्कर्मियों को प्रश्रय दे रही है कांग्रेस…

HomeCHHATTISGARHदुराचारियों और दुष्कर्मियों को प्रश्रय दे रही है कांग्रेस...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

आनंद गुप्ता : जशपुर

जशपुर: महिला शिक्षक से सामूहिक दुष्कर्म पर भड़की सांसद गोमती साय और जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत
आरोपितो मे युवक कांग्रेस का पूर्व सचिव के शामिल होने पर रायमुनी भगत ने कांग्रेस से माफ़ी माँगने की मांग की l


जशपुर नगर जशपुर जिले मे आदिवासी महिला शिक्षक से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सांसद श्रीमती गोमती साय और जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने कड़े शब्दों मे निंदा की है | सांसद श्रीमती साय ने कहा की छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार महिलाओ की मान सम्मान की रक्षा करने मे पूरी तरह से विफल साबित हुई है | शांति का टापू कहलाने वाले जशपुर जिले मे बीते पांच साल के दौरान दुष्कर्म सहित महिला हिंसा की घटनाओ की बाढ़ आ गई है | कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है | लेकिन कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार मंत्री इस मामले मे चुप्पी साधे बैठे हैँ | सांसद ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर, सलाखों के पीछे भेजनें की मांग की है |

जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने घटना की निंदा करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार मे महिलाओ की सुरक्षा की आशा करना ही बेकार है | जिस सरकार के जिम्मेदार अधिकारी और मंत्री दिव्यांग बच्चियों से दुष्कर्म के अमानवीय मामले मे मौन साध सकते हैँ, वे सत्ता मे रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैँ | महिलाओ के साथ हो रहे इस अन्याय और तमाशबिन बने कांग्रेसियो को अब, छत्तीसगढ़ की जनता जवाब देगी | श्रीमती रायमुनि भगत ने कहा कि दनगरी मे हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित सद्दाम खान युवक कांग्रेस का पूर्व सचिव और सोशल मिडिया प्रभारी भी रह चूका है |आरोपी सद्दाम खान के साथ,जशपुर के विधायक विनय भगत की कई तस्वीर इंटरनेट मिडिया मे मौजूद हैँ | इसका जवाब विनय भगत को देना चाहिए और कांग्रेस को ऐसे दुष्कर्मी कार्यकर्ता के लिए पीड़िता के साथ महिलाओ से माफ़ी मांगनी चाहिए |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...