केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में अलंकरण समारोह सम्पन्न…

HomeCHHATTISGARHकेंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में अलंकरण समारोह सम्पन्न...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के मॉडल स्कूल के प्राचार्य स्वामी कृष्णमृतानन्द(असीम महाराज )थे। समारोह के प्रारंभ में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विश्वानंद चंद्रा ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।


प्रभारी प्राचार्य विश्वानंद चंद्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- आज के विद्यार्थी ही भारत के भविष्य हैं।
इसी तारतम्य में माननीय मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार –
“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।”
के माध्यम से अपेक्षा की विद्यार्थी गण अपनी प्रतिभा व लगन से भारत को एक नई ऊंचाई में ले जाएंगे।
इसके बाद विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया । इसी के साथ विद्यार्थियों को शैशे पहनाकर उनका अलंकरण किया किया गया। इसी कड़ी में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई ।
मंच संचालन विद्यालय के हिंदी शिक्षक अनिल कुमार शर्मा और कला शिक्षक राजेश्वर पैकरा ने किया। इस अवसर पर पवन कुमार, ऋषभ सोनी, बजरंग लाल, सतीश कुमार, श्रीराम वासाडे, सुश्री सोनिया ,सुश्री हिना, सुश्री मीनाक्षी, श्रीमती नेहा ,श्रीमती गुंजन शुक्ला एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...