36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर में मनाया संस्कृत सप्ताह…

HomeChhattisgarhरामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर में मनाया संस्कृत सप्ताह...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर में 2 सितंबर 2023 को संस्कृत सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इस क्षेत्र के सम्माननीय समाज सेवी हरेराम मिश्रा उपस्थित थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री पांचाली भट्टाचार्य, प्राचार्या, माँ सारदा विद्यामंदिर, ओरछा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानन्द ने किया। अन्य अतिथियों में साधुवृन्द स्वामी मुक्त्यानंनद, ब्र. जनार्दन चैतन्य, ब्र गोपालचैतन्य एवं विद्यापीठ के शिक्षक शिशिकायें उपस्थित थे।

विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर एवं विवेकानंद विद्यामंदिर कुंदला के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में श्लोक आवृत्ति, संभाषण, सूक्ति पाठ एवं संस्कृत भाषा के विषय में भाषण की प्रस्तुति दी। लगभग 500 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।


मुख्य अतिथि हरेराम मिश्रा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, आज हमारे देश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने एवं और इसकी रक्षा करने की जरूरत है। हर घर में संस्कृत भाषा में संभाषण करने के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...