KBC 15 में हॉटसीट पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सौरभ, बिग बी ने पूछा- इस धन राशि का क्या करेंगे ? जवाब मिला- गर्लफ्रैंड को घूमाउंगा…

HomeCHHATTISGARHKBC 15 में हॉटसीट पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सौरभ, बिग बी ने...

Date:

जी.भूषण : रायपुर

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 15वें सेशन की शुरुआत 14 अगस्त से हो चुकी है | इस शो में शुक्रवार को दुर्ग के सौरभ सेन गुप्ता हॉट सीट पर पहुंचे | इस दौरान जब शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने सौरभ से धन राशि के उपयोग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे इन पैसों से अपनी गर्लफ्रैंड को घूमाना चाहते हैं | इस पर अमिताभ बच्चन ने सौरभ को शुभकामनाएं दी |

खेल की शुरुआत एक प्रश्न से हुई | जिसका जवाब देने के बाद हॉट सीट पर बैठने वाले खिलाड़ी को चुना जाना था | सवाल अभिनेताओं को उनके उम्र के हिसाब से सही क्रम में लगाना था | इसका ऑप्शन था- पृथ्वी राज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर, रणवीर कपूर | इस पर सबसे जल्दी जवाब देने के बाद दुर्ग के सौरभ सेन गुप्ता सलेक्ट हुए |

गर्लफ्रैंड को वेनिस घूमाएंगे सौरभ :

हॉट सीट पर बैठने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल किया कि इन पैसों का क्या करेंगे | जिस पर सौरभ ने कहा कि वे यहां से पैसे जीतकर अपनी गर्लफ्रैंड को वेनिस घूमना चाहते हैं | सौरभ ने बताया कि उनकी गर्लफ्रैंड का नाम प्रियंका है | जो कि प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं | ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं |

तीनों लाइफ लाइन जीवित :

सौरभ की तीनो लाइफ लाइन जीवित है | हालांकि एक सवाल में उन्होंने एक लाइफ लाइन इस्तेमाल की थी | ये सवाल था- इनमें से किस स्थान की रक्षा जय और विजय नाम के द्वारपाल करते हैं ? ऑप्शन था कैलाशा, बैकुंठ, अमरावती और पाताल… जिसका सही जवाब बैकुंठ था. इस सवाल के लिए सौरभ ने एक लाइफ लाइन यूज की | बाद में 80 सेकेंड के 10 सवाल और पूछे गए | जिसमें 6 सही जवाब देने पर सौरभ के पास ये ऑप्शन था कि 6 सही जवाब के बदले 60 हजार की धन राशि लें या फिर अपनी एक लाइफ लाइन जीवित कर लें | इस पर उन्होंने अपनी एक लाइफ लाइन जीवित करा ली |

खेल के बीच हूटर बज गया | जिसके साथ ही आज का खेल खत्म हुआ | अब सौरभ सोमवार को फिर हॉट सीट पर होंगे | बता दें कि सौरभ अब तक 3,20,000 की धन राशि जीत चुके हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...