सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत:परिजन ने लगाया मारपीट और गलत सैंपल के खून चढ़ाने का आरोप, गांजा तस्करी केस में पकड़ा गया था कैदी …

HomeCHHATTISGARHसेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत:परिजन ने लगाया मारपीट और गलत...

Date:

रायपुर : 12 अगस्त 2023

रायपुर की सेंट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। खबर है कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद कैदी ने दम तोड़ दिया। लेकिन दूसरी तरफ मृतक के घर वाले इस बात के आरोप भी लगा रहे हैं की जेल प्रबंधन ने उसके स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया। कैदी के परिजन ने जेल के अंदर मारपीट का भी आरोप लगाया। यह बात भी सामने आई है कि इलाज के दौरान उसे गलत सैंपल का खून चढ़ाया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम पवन राय है जो बिहार के पटना जिले का रहने वाला था। पवन को गांजा तस्करी के केस में पकड़ा गया था।

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा : कैदी पवन की मौत के बाद अब उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिजन के आरोप के बाद पुलिस का कहना है कि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। जेल प्रबंधन भी घटना की जांच करेगा।

3 साल पहले हुई थी गिरफ्तारी, 2 बच्चे भी हैं : मृतक के कुछ रिश्तेदार राजनांदगांव में भी रहते हैं। पवन के परिवार से जुड़े राजू झा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे 3 साल पहले गिरफ्तार किया गया था। पवन की गाड़ी में गांजा मिलने की वजह से उसे पकड़ा गया था। पवन के दो छोटे बच्चे और पत्नी है। परिजन ने पवन के साथ मारपीट होने की शिकायत जेल प्रबंधन से की है। जिस पर जेल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिया है।

पिछले साल भी 2 कैदियों की मौत हुई: पिछले साल कैदी प्रदीप चौधरी की एक्सरसाइज करते हुए मौत हो गई थी। उसने सीने में दर्द होने की जानकारी जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन ने उसे जेल के अस्पताल में जांच के लिए भेजा था जहां डॉक्टर ने दर्द का इंजेक्शन दिया। जिसके बाद वह अस्पताल में ही लेटा रहा और उसकी मौत हो गई।

वहीं पिछले साल सेंट्रल जेल में एक कैदी ने खुदकुशी भी कर ली थी। अपने ही शर्ट को फंदा बनाकर कैदी ने जान दे दी थी। यह घटना जेल के अस्पताल वार्ड में हुई थी। महेंद्र नाम का कैदी मानसिक रूप से परेशान था।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...