अमित शाह ने भाजपा नेताओं से कहा- 2023 में होने वाले चुनाव पर फोकस करें…

HomeCHHATTISGARHRAIPURअमित शाह ने भाजपा नेताओं से कहा- 2023 में होने वाले चुनाव...

Date:

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में घाेषणा पत्र समिति से लेकर विधानसभा उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो शाह अपने साथ सर्वे रिपोर्ट लेकर आए थे, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन सक्रिय दावेदारों का नाम था। वरिष्ठ नेताओं के सामने वह रिपोर्ट रखी गई और चर्चा की गई। इसके साथ ही चुनाव अभियान समिति, चुनाव समन्वय समिति के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में अमित शाह ने प्रदेश के भाजपा नेताओं को चुनावी मंत्र देते हुए कहा, सारे नेता छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले चुनाव पर फोकस करें। स्थानीय नेता तय करें कि सरकार बनानी है कि नहीं। सिफारिश से कोई टिकट नहीं मिलेगा। लड़ोगे तो जीतोगे, जीतोगे तभी पाओगे। आपस में लड़ने की बजाए जीत के लिए लड़ो।

बुधवार शाम सात बजे अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। उनके साथ गाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौजूद थे। प्रदेश कार्यालय में आमंत्रित नेताओं के अलावा सभी को बाहर कर दिया गया। शाह की रात करीब साढ़े आठ बजे बैठक शुरू हुई, जो करीब तीन घंटे चली।

ओम माथुर ने संगठन के कामकाज की रिपोर्ट रखी

बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संगठन के कामकाज की रिपोर्ट रखी। इस रिपोर्ट के आधार पर शाह ने सुधार करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 सीट मिली थी। जबकि भाजपा 15 सीटों पर ही सिमट गई थी। अभी उप चुनाव के बाद कांग्रेस के 71 सीट है और भाजपा के 13 विधायक हैं।

संगठन में बदलाव के भी संकेत

पार्टी सूत्रों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक के बाद भाजपा संगठन में बदलाव भी किया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश दौरे को लेकर भी चर्चा हुई है। शाह की भाजपा के नेताओं की बैठक और नेताओं की मीडिया से चुप्पी कई तरह के इशारे कर रही है।

ये नेता बैठक में रहे मौजूद

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...