राजधानी में भाजपा समर्थक, बाइक रैली निकालकर मोदी की सभा का किया प्रचार…

HomeCHHATTISGARHराजधानी में भाजपा समर्थक, बाइक रैली निकालकर मोदी की सभा का किया...

Date:

रायपुर : 06 जुलाई 2023

  • प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पूर्व कल भाजपा की बाइक रैली |
  • भाजपा में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उत्साह आयोजन को लेकर बैठको का दौर |

रायपुर। कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन हेतु भाजपा हर प्रकार की तैयारियों में जुट गई है रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मोदी की बड़ी आमसभा होने जा रही है जिसमे 2 लाख लोगो के आमसभा में पहुंचने का अंदाजा है ऐसे में भाजपा हर प्रकार की तैयारियों में मुस्तैदी से काम कर रही है भाजपा नेता चाहते है की किसी प्रकार की कसर आयोजन में ना रह जाए भाजपा नेताओ द्वारा बाइक रैली निकल कर , निमंत्रण पत्र के माध्यम से और शहर की सड़को और गलियों में प्रचार गाडियां घुमा कर प्रचार किया गया।

इसी कड़ी में रायपुर शहर में आज शाम 4.00 बजे दीं दयाल उपाध्याय नगर के आडिटोरियम से एक भव्य बाइक रैली आयोजित की गई जिसमे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बाइक में सवार होकर शहर भर के मुख्य मार्गो से गुजरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पूर्व शहर में आमसभा हेतु माहौल तैयार किया गया जिससे आम जनता में भी आमसभा में उपस्थित होने की उत्सुकता बने भाजपा के नजरिए से नरेंद्र मोदी के आगमन से छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां उफान पर है और भाजपा इसे बड़े उलट फेर की शुरुवात के नजरिए से देख रही है बकौल भाजपा नेता कांग्रेस नेताओ की गलत बयानबाजी भी उनके हतोत्साही होने का ही प्रमाण है भाजपा का मनोबल जहां चरम पर है वहीं कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं की मोदी प्रशंसकों का बड़ा हुजूम है जो गैर राजनीतिक है और यही कांग्रेस के पेट दर्द का कारण भी है की मोदी की लोकप्रियता बहुत अधिक है और यदि वे अपनी इस लोकप्रियता को भुनाने में कामयाब होते हैं तो आगामी चुनाव में प्रदेश में उलट फेर दूर की कौड़ी नही ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...