उरला में भक्त माता कर्मा की मूर्ति व चौक सौंदर्यकरण करने के लिए हुवा भूमि पूजन…

HomeCHHATTISGARHRAIPURउरला में भक्त माता कर्मा की मूर्ति व चौक सौंदर्यकरण करने के...

Date:

रायपुर : 23 जून 2023


कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे |


रायपुर—बिरगांव नगर निगम के अंतर्गत उरला में आज भक्त माता कर्मा की भव्य मूर्ति स्थापना एवं चौक सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश साहू के अध्यक्ष टहल साहू थे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने की |

आपको बता दें कि क्षेत्र में भक्त माता कर्मा की भव्य मूर्ति की स्थापना और चौक सौंदर्यीकरण को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वही कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टहल साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा की मूर्ति की स्थापना क्षेत्र में होने से समाज के लोगों में जहां उत्साह है वही क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा बहुत समय से भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना एवं चौक सौंदर्यीकरण के लिए मांग की जा रही जो आज पूरी हो गई है। 25 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य का भूमि पूजन का कार्य पूर्ण हो गया है और जल्द से जल्द निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।श्री पंकज शर्मा ने माता कर्मा के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हमारे मन में अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो कोई भी ऐसा लक्ष्य नहीं है, जिसे हासिल ना किया जा सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर नंद लाल देवांगन, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, साहू समाज के कोषाध्यक्ष हनुमंत प्रसाद साहू, जिला साहू संघ ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, सभापति कृपाराम निषाद, पार्षद गण, एल्डरमैन, पूर्व पार्षद गण, सहित बड़ी संख्या मे महिला पुरुष और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...