कुम्हारी स्थित बड़े तरिया के लोकार्पण के अवसर पर लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो में दिखी छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक…

HomeCHHATTISGARHकुम्हारी स्थित बड़े तरिया के लोकार्पण के अवसर पर लेजर विथ म्यूजिकल...

Date:

कुम्हारी : 03 जून 2023

मुख्यमंत्री ने लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन का किया शुभारंभ |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से निर्मित बड़े तरिया का लोकार्पण किया गया। यह तरिया 18 एकड़ रकबे में विस्तृत है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बड़े तरिया परिसर क्षेत्र के अंतर्गत लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का शुभारंभ भी किया, जिसमें जीवंत लेजर की रोशनी, फाऊंटेन से छोड़े जा रहे पानी के फुहारों और मल्टी मीडिया शो के माध्यम से नगरवासियों का प्रतिदिन मनोरंजन होगा। 

 मुख्यमंत्री ने बड़े तरिया का भ्रमण किया और इसे मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित मनोरम स्थल बताया। उन्होंने परिसर के फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज इत्यादि का अवलोकन किया और कहा कि यह स्थल प्राकृतिक धरोहर, संस्कृति और आधुनिक अधोसंरचना का अदभुत संगम है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो देखा। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति का चित्रण शानदार तरीके से किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के खनिज और मनोरम पर्यटन स्थल का प्रदर्शन भी किया गया था। यहां मुख्यमंत्री के समक्ष विगत साढ़े 4 वर्षों में कुम्हारी नगर निगम परिषद द्वारा प्रस्तुत विकासगाथा का चित्रण भी किया गया।

बड़ा तरिया में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से प्रतिदिन संध्या 7ः30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो होगा। इस मनमोहक कार्यक्रम की समय-सीमा 13 मिनट की होगी और एंट्री फीस 10 रूपए रखी गई है जो कि मूलतः एक प्रकार का मेंटनेंस चार्ज है। लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन में अलग-अलग थीम को प्रस्तुत किया जाएगा। जिसकी खासियत संगीत की धुन पर लेजर व फाऊंटेन के फहारों का नजारा होगा, जो कि उपस्थित लोगों के लिए मनमोहक होगा। बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...