दिग्गज गायिका वाणी जयराम का निधन…

HomeCHHATTISGARHRAIPURदिग्गज गायिका वाणी जयराम का निधन...

Date:

रायपुर: 04 फरवरी 2023.

स्वर जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। इसी साल पद्म भूषण से सम्मानित हुईं दिग्गज गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है। 77 वर्षीय गायिका चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वाणी जयराम की मौत की जांच के लिए पुलिस भी उनके घर पर पहुंच चुकी है। वहीं, वाणी जयराम के घर काम करने वाली मलारकोडी का भी बयान सामने आ गया है। मलारकोडी ने कहा, ‘मैंने पांच बार घंटी बजाई, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। यहां तक कि मेरे पति ने भी उन्हें फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल भी नहीं उठाया। इस घर में वो अकेले ही रहती थीं।’ वाणी जयराम ने हिंदी, तमिल तेलुगू, मलयालम, मराठा, बंगाली समेत कई भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड फिल्म ‘गुड्डी’ (1971) में उन्होंने ‘बोले रे पपीहा रे’ गाना गया था। वाणी जयराम को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related