मुख्यमंत्री आज 3 फरवरी को भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के  वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे 

HomeCHHATTISGARHRAIPURमुख्यमंत्री आज 3 फरवरी को भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के  वार्षिक सम्मेलन...

Date:

14.47 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

रायपुर, 03 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे और 14.47 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से भानुप्रतापपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.20 बजे से गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा गोंडवाना भवन में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 14.47 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे,  जिसमें 4 करोड़ 76 लाख रूपए के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 9 करोड़ 55 लाख रूपए की लगात के 94 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 62 हितग्राहियों को लगभग 16 लाख रूपए की सामग्री व सहायता राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से 2.45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर वापस आएंगे। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोलबाजार में बच्ची के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन पार, CCTV में कैद हुई महिला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु रायपुर के गोलबाजार में चेन...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर, प्रगतिशील किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव...