HomeNationalNEW DELHIजौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान को बड़ा झटका, ED ने चार...

Date:

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान को बड़ा झटका, ED ने चार दिन की रिमांड पर लिया…

लखनऊ में होगी पूछताछ, 426 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच तेज; 16 नवंबर को अदालत में फिर होगी पेशी।

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अदालत से आजम खान की चार दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई है। गाजियाबाद की विशेष अदालत ने 12 नवंबर को शाम 4:30 बजे से 16 नवंबर को शाम 4:30 बजे तक रिमांड मंजूर की है। ईडी की टीम उन्हें लखनऊ ले जाकर पूछताछ करेगी। इससे पहले 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और एक नवंबर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया था।

आजम खान ने ईडी की हिरासत में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों को पढ़ाने, स्कूल बनाने और शिक्षा का मंदिर खड़ा करने का गुनाह किया है। उनका यह बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। दूसरी ओर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ईडी का आरोप है कि सरकारी कार्यों के लिए आवंटित धन और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल विश्वविद्यालय के निर्माण में किया गया तथा सरकारी ठेके हासिल करने वाले कुछ ठेकेदारों ने ट्रस्ट को चंदे के रूप में रकम दी। एजेंसी ने 28 अक्टूबर को विश्वविद्यालय की जमीन और इमारतों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इन संपत्तियों का बुक वैल्यू के आधार पर मूल्य 426.46 करोड़ रुपये और अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1,170 करोड़ रुपये बताया गया है। हालांकि, ये सभी जांच एजेंसी के आरोप हैं, जिनका न्यायिक रूप से निर्धारण होना बाकी है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related