HomeCHHATTISGARHRAIPURदीपावली-छठ पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा...

Date:

दीपावली-छठ पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन…

14 और 21 नवंबर को बिलासपुर से तथा 15 और 22 नवंबर को छपरा से होगा परिचालन, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया सहित 14 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव।

रायपुर। दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर 2026 को प्रत्येक शनिवार बिलासपुर से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को प्रत्येक रविवार छपरा से चलेगी। इस विशेष व्यवस्था से छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले लोगों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल बिलासपुर से शाम 6 बजे रवाना होकर पेंड्रारोड में 7:32 बजे, अनूपपुर में रात 8:32 बजे, शहडोल में 9:19 बजे और उमरिया में रात 10:17 बजे पहुंचेगी। अगले दिन रविवार को दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर स्पेशल छपरा से शाम 5:25 बजे रवाना होगी। अगले दिन उमरिया में सुबह 9:09 बजे, शहडोल में 10:03 बजे, अनूपपुर में 11:05 बजे और पेंड्रारोड में दोपहर 12:03 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर रहेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक पावरकार, एक एसएलआरडी, चार सामान्य श्रेणी, सात स्लीपर, चार एसी थ्री टियर, दो एसी टू टियर और दो एसी थ्री टियर इकोनॉमी कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन का मानना है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेन के परिचालन से नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। विशेषकर छत्तीसगढ़ से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से समय-सारणी और टिकट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर लें।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क…

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए निर्धारित निधि...