HomeCHHATTISGARHKorbaअखबार वितरकों के लिए कटघोरा में बनेगा भवन, विधायक प्रेमचंद पटेल ने...

Date:

अखबार वितरकों के लिए कटघोरा में बनेगा भवन, विधायक प्रेमचंद पटेल ने की 15 लाख रुपये देने की घोषणा…

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में उत्साहपूर्वक संपन्न, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और सैकड़ों वितरकों की रही सहभागिता।

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा जिला इकाई का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए, जबकि नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा नेता संजय शर्मा, प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, अजय धनोदिया, श्री दुलानी, आकाश शर्मा और संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल उपस्थित रहे। मां सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय का भी संघ को विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मन्नु राठौर, संस्कार टीम की अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल, सीए प्रमेश चंदेल, पत्रकार शशिकांत डिक्सेना, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, समाजसेवी और विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों अखबार वितरकों ने भाग लिया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण उस समय रहा, जब विधायक प्रेमचंद पटेल ने संघ की मांग पर कटघोरा में अखबार वितरक संघ का भवन निर्माण कराने के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया। विधायक ने कहा कि अखबार वितरकों का काम बेहद चुनौतीपूर्ण है। बारिश, गर्मी और कड़ाके की ठंड सहित हर परिस्थिति में वे सुबह-सुबह घरों तक अखबार पहुंचाते हैं, जिससे आम नागरिक चाय की चुस्की के साथ देश-दुनिया की खबरों से रूबरू हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अखबार पढ़ने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि समाचारों के साथ इसमें ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियां भी मिलती हैं। कार्यक्रम में संघ के जिला संरक्षक रेशमलाल साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया (बबलू) यादव, भिलाई बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, बिलासपुर अध्यक्ष सियाराम सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। मातृशक्ति अखबार वितरक संघ की रतन राठौर, दीक्षा राठौर, पुष्पा साहू, रवीना साहू, उपासना साहू, रेखा साहू, ज्योत्सना साहू, धानी साहू और याचना साहू सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

समारोह में अतिथियों के स्वागत के लिए आतिशबाजी की गई और सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ वनभोज का आनंद लिया। शंकर जादूगर ने अपने जादुई करतबों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुई। मंच संचालन करमजीत भारद्वाज ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब कटघोरा के अध्यक्ष अजय धनोदिया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ पत्रकारों का विशेष सहयोग रहा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा रवि रजक ने 11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, पत्रकारों, समाजसेवियों और संघ के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने अखबार वितरकों की एकजुटता, उनके श्रम के सम्मान और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

खबरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क…

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए निर्धारित निधि...