HomeCHHATTISGARHRAIPURमैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारा...

Date:

मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य : गजराज पगारिया…

ए प्लस ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय में कुलसचिव सहित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का हुआ सम्मान, कुलपति ने ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने का जताया विश्वास |

रायपुर। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से ए प्लस ग्रेड प्राप्त मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर ने मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को अपना 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। पंडरी स्थित मैट्स टॉवर के इंपैक्ट सेंटर में आयोजित समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया ने कहा कि मैट्स यूनिवर्सिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां प्राध्यापक, अधिकारी और कर्मचारी मिलकर प्रदेश एवं देश में उच्च शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाला यह पहला निजी विश्वविद्यालय है और वर्तमान में NAAC से ए प्लस ग्रेड प्राप्त करना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा प्रदान करने के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

कुलाधिपति श्री पगारिया ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय सभी अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में सकारात्मक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सभी के सहयोग से बना है। वहीं, कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने कहा कि मैट्स विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में हमेशा अग्रणी रहा है और भविष्य में भी अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि समय के साथ चलना ही नहीं, बल्कि समय से आगे चलने की सोच विकसित करना जरूरी है। वर्तमान में विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड प्राप्त है और हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में ए प्लस प्लस ग्रेड भी हासिल करेंगे। इससे पूर्व कुलसचिव गोकुलानंद पंडा ने विश्वविद्यालय की बीते 20 वर्षों की विकास यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों और महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुलाधिपति गजराज पगारिया एवं महानिदेशक प्रियेश पगारिया के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस अवसर पर लेखा विभाग प्रमुख सौरभ सोनी सहित विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव गोकुलानंद पंडा, लेखा विभाग प्रमुख सौरभ सोनी, डॉ. वी.पी. रॉय, वाय. कृष्णा राव, डॉ. आशीष झा, श्रीमती परमिंदर कौर, डॉ. प्रशांत मुंडेजा, विकास निर्मलकर एवं दीप्तांशु शर्मा को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के इस आयोजन ने विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता, उपलब्धियों और भविष्य में शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने के संकल्प को प्रदर्शित किया।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related