26 नवंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा रीमॉडलिंग कार्य, लंबी दूरी की कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा असर |
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में व्यापक रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और अन्य के परिचालन समय में संशोधन की योजना बनाई गई है। रेलवे का यह कार्य 26 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। इससे छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों में टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, चेर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और कई अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं। टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 29 नवंबर से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी, जबकि हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस का परिचालन 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा।
इसके अलावा, चेर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक रद्द रहेगी। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4 से 16 दिसंबर तक नहीं चलेगी। संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस, मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस, रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस और पुणे-हटिया हमसफर एक्सप्रेस सहित कई अन्य सेवाएं भी निर्धारित तिथियों में प्रभावित होंगी।
रेलवे यार्ड के पुनर्विकास का उद्देश्य रेल परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाना है, लेकिन कार्य अवधि के दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। विशेष रूप से विवाह समारोहों और छुट्टियों के मौसम में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति, रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन और प्रस्थान समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES प्रणाली से अवश्य प्राप्त कर लें।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


