HomeCHHATTISGARHRAIPURमहादेव घाट पहुंचे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, खारून नदी के बढ़े जलस्तर...

Date:

महादेव घाट पहुंचे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, खारून नदी के बढ़े जलस्तर का लिया जायजा…

लगातार बारिश के बीच ब्रिज के ऊपर से बह रहा पानी, प्रशासन ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

रायपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच खारून नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी महादेव घाट स्थित ब्रिज के ऊपर से बह रहा है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महादेव घाट पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related