HomeCHHATTISGARHRAIPURसीएम विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर, लिंगराज और जगन्नाथ मंदिर में...

Date:

सीएम विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर, लिंगराज और जगन्नाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर और पुरी में भगवान जगन्नाथ की करेंगे पूजा-अर्चना
हेडलाइंस
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओडिशा प्रवास पर रहेंगे
  • सुबह 10:40 बजे रायपुर से भुवनेश्वर के लिए होंगे रवाना
  • भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में करेंगे दर्शन
  • इसके बाद पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की करेंगे पूजा
  • धार्मिक प्रवास के बाद पुरी में ही करेंगे रात्रि विश्राम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज, 20 सितंबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में भगवान लिंगराज के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुवे । इसके बाद सुबह 10:40 बजे रायपुर से विमान के जरिए भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान किये ।

भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर जाएंगे सीएम साय

भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर जाएंगे। यहां वे भगवान लिंगराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका अगला पड़ाव पुरी होगा, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

पुरी में भगवान जगन्नाथ के करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम पूरा करने के बाद वे पुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे मुख्यमंत्री अपने होटल पहुंचेंगे

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...

रायपुर में 13वीं बार सजा ‘तिझारिन’ का रंग, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ तीजा पर्व पर संगी मितान सेवा संस्थान...