स्वतंत्र छत्तीसगढ़
लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप, दूसरा आरोपी फरार
हेडलाइंस
- नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये लेने का आरोप
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद का दिया था झांसा
- पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी का आरोप
- लखनपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार
सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 5 लाख 50 हजार रुपये लिए गए थे। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है।
पुलिस के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र के कोसंगा निवासी उषा दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में चेतन दास पड़वार और उसके सहयोगी ने नौकरी लगाने के नाम पर उनसे 3 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। वहीं, सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर उनकी सहेली रूकमणी सिदार से 2 लाख रुपये लेने का आरोप है।
नौकरी नहीं लगी तो पैसे मांगने पर धमकी का आरोप
शिकायत के अनुसार, रकम लेने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो प्रार्थिया ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार पैसे वापस करने को लेकर टालमटोल करता रहा।
शिकायत के आधार पर लखनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 95/25 दर्ज कर बीएनएस की धारा 318(3), 3(5) के तहत जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में ठगी में शामिल होने की बात सामने आने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर की गई ठगी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ठगी की रकम में अपने हिस्से में मिली राशि खर्च हो जाने की जानकारी भी दी।
पुलिस ने आरोपी की पहचान चेतन सिंह पड़वार, पिता परशुराम दास, उम्र 38 वर्ष, निवासी सोनतरई, थाना लखनपुर के रूप में की है। संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
एक आरोपी अभी फरार
पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
ख़बरें और भी…



Solid platform with a very responsive support team. I had a question about my deposit and they sorted it out in minutes. krrkrk3 is the real deal.