स्वतंत्र छत्तीसगढ़
टोक्यो, जापान। जापान में रविवार तड़के एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहला दिया। पूर्वी जापान और राजधानी टोक्यो के आसपास धरती कांपने से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 5.8 तीव्रता का बताया। भूकंप में चार प्रांतों में 23 लोगों के घायल होने की सूचना है। राहत की बात यह रही कि सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया।
हेड लाइंस
जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, टोक्यो के आसपास कांपी धरती
चार प्रांतों में 23 लोग घायल, अधिकांश को मामूली चोटें
इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में था भूकंप का केंद्र
ट्रेन सेवाएं प्रभावित, सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित
सुनामी का खतरा नहीं, परमाणु संयंत्रों में भी नहीं मिली कोई असामान्यता
टोक्यो समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके रविवार तड़के आए भूकंप के कारण पूर्वी जापान और टोक्यो के आसपास तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में जमीन से करीब 70 किलोमीटर नीचे बताया गया है। अचानक आए झटकों से लोग सहम गए और कई लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए।
चार प्रांतों में 23 लोग घायल भूकंप के बाद साइतामा और कानागावा में 9-9 लोग घायल हुए, जबकि चिबा में 4 और इबाराकी में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई। अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं। हालांकि कानागावा के योकोहामा में 80 वर्ष से अधिक उम्र की एक बुजुर्ग महिला बिस्तर से गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई।
ट्रेन सेवाओं और बिजली आपूर्ति पर असर भूकंप का असर कुछ रेल सेवाओं पर भी पड़ा। टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कुछ स्थानीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और कई ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि जापान की हाई-स्पीड शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। भूकंप के बाद करीब 460 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसे रविवार सुबह तक बहाल कर दिया गया।
टोक्यो में फटी पाइप, सड़क पर भरा पानी टोक्यो के कोटो वार्ड में भूकंप के झटकों के बाद भूमिगत पानी की एक पाइप फट गई, जिससे सड़क पर पानी भर गया। बाद में संबंधित टीमों ने पाइप की मरम्मत कर स्थिति को सामान्य किया। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
सुनामी का खतरा नहीं, परमाणु संयंत्र सुरक्षित भूकंप के बाद जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने परमाणु संयंत्रों और परमाणु सामग्री से जुड़ी अन्य सुविधाओं की जांच की। प्रारंभिक समीक्षा में किसी भी संयंत्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई। प्रशासन ने भी हालात पर नजर रखने और संभावित नुकसान के आकलन के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
खबरें और भी…



Finally found a site where the bonuses actually feel fair. Had a great run on the slots last night! Definitely checking out ug234slot again this weekend.
The registration process was incredibly fast. I was up and running in just a couple of minutes. Very happy with the service at 5777betloginregister
The APK is super stable and runs perfectly on my phone. No lags or crashes during the big games. Definitely download bc777gameapk today.
I’ve been looking for a reliable way to access my account and this site is a lifesaver. Super fast loading and very intuitive interface. Highly recommend phx777link to everyone here!