महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र20 करोड़ से दिव्य बनेगा रुद्रेश्वर धाम…

HomeCHHATTISGARHमहानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

हेड लाइंस
• धमतरी में पहली बार भव्य महानदी गंगा आरती का हुआ शुभारंभ
• सावन के प्रत्येक सोमवार को होगी वैदिक मंत्रों और 108 दीपों के साथ आरती
• रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपये
• धार्मिक पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यापार को मिलेगा नया आयाम

रायपुर, छत्तीसगढ़। सावन के पहले सोमवार की संध्या धमतरी स्थित चित्रोत्पला महानदी का तट आस्था, संस्कृति और अध्यात्म के अद्भुत संगम का साक्षी बना। काशी की तर्ज पर पहली बार भव्य ‘महानदी गंगा आरती’ का आयोजन किया गया, जिसमें 108 दीपों की स्वर्णिम आभा, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और घंटियों की गूंज ने पूरे रुद्री घाट को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। धमतरी युवा ब्रिगेड और श्री रुद्रेश्वर महादेव परिवार की पहल पर आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अब यह आरती सावन के प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

20 करोड़ की योजना से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की तस्वीर
महानदी गंगा आरती के शुभारंभ के साथ ही धमतरी को एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इस परियोजना का उद्देश्य रुद्रेश्वर धाम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, पर्यावरण-अनुकूल और राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।

तीन चरणों में होगा समग्र विकास
मास्टर प्लान के तहत मंदिर की पारंपरिक भारतीय स्थापत्य शैली को सुरक्षित रखते हुए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार, आकर्षक शिखर, तोरण द्वार, दीप स्तंभ और विशाल नंदी प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चौड़े पैदल मार्ग, विश्राम गृह, प्रसाद एवं स्मृति केंद्र, फूड कोर्ट, सुरक्षित घाट और डिजिटल सूचना प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके अलावा परिसर में एआई आधारित हेल्थ कियोस्क, उद्यान, सांस्कृतिक मंडप, रिवर फ्रंट कॉटेज, ओपन एयर स्टेज और भविष्य में ‘मैरीन ड्राइव’ की तर्ज पर सुंदर तट क्षेत्र का निर्माण भी प्रस्तावित है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा आधारित पार्किंग, ईवी चार्जिंग स्टेशन, वर्षा जल संचयन और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी।

धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू, महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा, कलेक्टर तथा पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महानदी गंगा आरती और रुद्रेश्वर धाम का विकास धमतरी को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार के नए अवसर और जनसहभागिता को भी उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में यह परियोजना धमतरी की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ऑटो चालक से चाकू की नोक पर लूट, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल और नकदी बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस• राजनांदगांव में ऑटो चालक से चाकू...