मायाराम सुरजन हाल में आज हिंदी सुमधुर गीतों की महफिल, संगीत प्रेमियों के लिए खास होगी शाम…

HomeENTERTAINMENTमायाराम सुरजन हाल में आज हिंदी सुमधुर गीतों की महफिल, संगीत प्रेमियों...

Date:

मनोरंजन / स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के संगीत प्रेमियों के लिए सोमवार, 3 अगस्त की शाम यादगार बनने जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान में शाम 6 बजे से तराना ग्रुप की ओर से हिंदी सुमधुर गीतों से सजी संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों को सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रदेश के जाने-माने गायक कलाकार अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को पुराने और लोकप्रिय हिंदी गीतों की दुनिया में ले जाएंगे। इस संगीतमय शाम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की शान आदरणीय श्री पवन छिब्बर की विशेष प्रस्तुतियां रहेंगी, जिनका संगीत प्रेमियों को लंबे समय से इंतजार रहता है।

तराना ग्रुप ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। आयोजकों का कहना है कि श्रोताओं का स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद ही कलाकारों की सबसे बड़ी प्रेरणा है। वर्षों से रायपुरवासियों ने तराना ग्रुप को भरपूर सहयोग और प्यार दिया है, जिससे हर आयोजन सफल रहा है। इस बार भी बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार्यक्रम शहर के सांस्कृतिक और मनोरंजन कैलेंडर का एक प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।

खबरें और भी…

देशभर में मानसून का कहर: राजस्थान के 24 जिलों में बारिश, बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 10 मौतें, केरल-कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 की जान गई…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

चलते ही तलवों में उठता है तेज दर्द? जानिए कारण, बचाव और राहत के आसान उपाय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ पैरों के तलवों में होने वाला दर्द...

बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती बस फंसी, अमरकंटक-जबलपुर मार्ग बंद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस● बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर 35 साल...