बिलासपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस मालिक समेत 8 गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHBILASPURबिलासपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस...

Date:

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़

कोनी थाना क्षेत्र के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 40 लाख रुपये का सामान किया जब्त

प्रमुख बिंदु

  • बिलासपुर पुलिस ने जुए के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
  • वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में दबिश देकर 8 आरोपी गिरफ्तार
  • 3 लाख 80 हजार रुपये नकद और 5 चार पहिया वाहन जब्त
  • आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फार्म हाउस मालिक समेत 8 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में बड़े स्तर पर अवैध रूप से जुए का संचालन किया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर मारा छापा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी नगदी दांव पर लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3 लाख 80 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

सभी आरोपी बिलासपुर के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष शर्मा ,रोशन सिंह ,मुन्ना गोयल , विकाश सिंह, नीरज शर्मा ,दीपक अग्रवाल,चंद्रक्रिष्ण अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ख़बरें औअर भी…


स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजापुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आयोजित, 37 बंद स्कूलों का हुआ पुनः संचालन…

बीजापुर /छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु• जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में...