सीआरपीएफ अफसर बनकर ठगी: रायपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर के बैंक खातों से 4 लाख रुपए उड़ाए…

HomeCHHATTISGARHसीआरपीएफ अफसर बनकर ठगी: रायपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर के बैंक खातों से...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने खुद को सीआरपीएफ अफसर बताकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर के दो बैंक खातों से करीब 3 लाख 98 हजार 984 रुपए उड़ा लिए। ठगों ने कैम्प के जवानों का इलाज कराने के नाम पर डॉक्टर से बैंक अकाउंट वैरीफिकेशन का झांसा देकर पासवर्ड सहित गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। घटना करीब सवा महीने पुरानी बताई जा रही है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, न्यू पुरैना मारुति रेसिडेंसी निवासी डॉ. शिवकुमार सिंह कालीबाड़ी क्षेत्र में अपना क्लिनिक चलाते हैं। 29 नवंबर को उन्हें एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीआरपीएफ अफसर बताते हुए कहा कि कैम्प के 35 जवानों का इलाज कराना है और फीस का भुगतान सरकारी भुगतान प्रक्रिया के तहत केवल वैलीडेटेड अकाउंट पर ही किया जाएगा। इस बहाने डॉक्टर से बैंक खाते की डिटेल मांगी गई और आगे चलकर पासवर्ड सहित अन्य संवेदनशील जानकारी भी हासिल कर ली गई।
इसके बाद डॉक्टर के पीएनबी और एसबीआई खातों से रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। जैसे ही डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ, उन्होंने पांच घंटे के भीतर खाते ब्लॉक कराए और केन्द्रीय पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कई संदिग्ध बैंक खाते भी सीज किए गए, लेकिन तब तक ठग निकाली गई रकम निकाल चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर ठगों की तलाश जारी है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...