HomeCHHATTISGARHबेमेतरा राम जन्मोत्सव समिति द्वारा रामनवमी मनाई गयी , विधायक आशीष छाबड़ा...

Date:

बेमेतरा राम जन्मोत्सव समिति द्वारा रामनवमी मनाई गयी , विधायक आशीष छाबड़ा ने किया भक्तों को प्रसादी वितरण …


दिनेश दुबे – बेमेतरा (30 मार्च 2023 )


बेमेतरा शहर के ऐतिहासिक गांधी चौक में स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में आज श्री रामजन्मोत्सव समिति के द्वारा प्रतिवर्ष के तरह इस वर्ष भी रामनवमी का आयोजन किया गया | इस आयोजन में विधायक आशीष छाबड़ा ने भी शिरकत फरमाई | इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की | तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लगाए गए प्रसादी वितरण केंद्र पहुंचे और उन्होंने लोगों को प्रसाद का वितरण कर जिलेवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना किये |

वही आज रामनवमी के पावन अवसर पर नगर के राम जन्मोत्सव समिति की ओर से मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण में विधि विधान प्रभु श्री राम के प्रतिमा की स्थापना की जाएगी और आचार्य कमलेश तिवारी के मार्गदर्शन में प्रभु श्री राम की महाआरती होगी | साथ ही आज मूर्ति स्थापना के बाद कल 31 मार्च को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति की ओर से नगर में प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद के एकलव्य विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय...

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान, श्री बालाजी विद्या मंदिर में गूंजा गुरु महिमा का संदेश…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर...