29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

HomeChhattisgarhशादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी...

Date:

दिनेश दुबे -बेमेतरा (30 मार्च 2023)


मुंगेली आज थाना चिल्फी द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने आरोपी मंगत जायसवाल उर्फ गोलू एवं सहआरोपी अजय साहू को किया गिरफ्तार गया | थाना चिल्फी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/2023 धारा 376, 376,(2) एन, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया । थाना कमला नगर, भोपाल (म.प्र.) से प्राप्त केस डायरी के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया |
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी दीगर प्रांत की एक युवती से पुलिस थाना चिल्फी अंतर्गत ग्राम में लाकर 10-12 दिनों तक लगातार देहिक शोषण करने संबंधी केस डायरी थाना कमला नगर, भोपाल शहर (म.प्र.) से प्राप्त होने पर थाना चिल्फी में दिनांक 07.03.2023 को नंबरी अपराध क्रमांक 19/2023 धारा 376, 376 (2) N, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना एवं साइबर सेल के विश्लेषण से प्रकरण के मुख्य आरोपी मंगत जायसवाल उर्फ गोलू निवासी दानापुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली, हाल निवासी ब्लॉक बी/22, मकान नंबर एस-1, सबरी नगर, थाना कमला नगर भोपाल एवं सहआरोपी अजय साहू निवासी भास्करा, चौकी डिंडोरी थाना चिल्फी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चिल्फी सउनि सुशील कुमार बंछोर, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक देवीचंद नवरंग, दिलेश्वर साहू, प्रफुल्ल सिंह ठाकुर एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...