पूर्व उपसरपंच की नक्सलियों ने की हत्या।

HomeCHHATTISGARHपूर्व उपसरपंच की नक्सलियों ने की हत्या।

Date:

सुनील सिंह राठौर -नारायणपुर (29 मार्च 2023 )

बीती रात घर में घूस कर नक्सलियों ने दोदी के बारे मे पूछताछ की।


नारायणपुर जिले मे नक्सलियों ने जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के पूर्व उपसरपंच रामजी दोदी की गला घोंट कर हत्या कर दी है। बता दें बीती रात लगभग 10 बजे पूर्व उप सरपंच ग्राम झारा हरदई में रामजी दोदी के निवास पहुंच कर रामजी दोदी के बारे मे पूछे तो घरवाले अपने रिश्तेदार के घर प्रार्थना करने जाना बताएं जिसके बाद नक्सलि प्रार्थना स्थल की तरफ गए और रास्ते में ही रामजी दोदी को पकड़ लिए और जिसके बाद उसके भतीजे मयाराम दोदी तथा मैनू राम दोदी को भी घर से पकड़कर तीनों को जंगल की तरफ ले गए।जहां पहले से ही लगभग 20 की संख्या में नक्सली थे। डंडे से जमकर मारपीट की गईं उसके बाद गले में डंडे को रखकर गला घोंटकर नक्सलियों ने रामजी दोदी की हत्या कर दी। मृतक का शव वहीं छोड़ कर नक्सल पर्चे मयाराम दोदी व मैनु राम को देकर जंगल की आड़ लेकर भाग गए। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। इलाके में सर्चिंग की जा रही है। पुलिस बल घटना स्थल पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की और लाश को धनोरा थाना लाया गया है जहा से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त सूचना के आधार पर एडीशनल एस पी हेमसागर सिदार ने जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार रामजी के शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है जिसमे नक्सलियों ने रामजी दोदी को पुलिस का मुखबिर बताया है साथ ही सड़क निर्माण मोबाइल टावर निर्माण में सहयोग करने का भी उल्लेख किया है। मृतक पूर्व उपसरपंच भाजपा समर्पित नेता भी था |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...