नवा रायपुर : टेमरी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर…

HomeCHHATTISGARHनवा रायपुर : टेमरी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई, अवैध प्लाटिंग पर चला...

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेमरी गांव में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन का अभियान फिर तेज हो गया है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

ग्राम टेमरी में लगातार अवैध प्लाटिंग की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं, जिस पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और NRDA ने मिलकर मंगलवार सुबह त्वरित एक्शन लिया। कार्रवाई के दौरान SDM नंद कुमार चौबे, राजस्व, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

SDM चौबे ने बताया कि राजधानी में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि शासकीय जमीनों की सुरक्षा बनी रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं और अवैध कब्जों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...