सरायपाली में बीईओ और बीआरसीसी की नियम विरुद्ध नियुक्ति, पद से हटे अधिकारी…

HomeCHHATTISGARHसरायपाली में बीईओ और बीआरसीसी की नियम विरुद्ध नियुक्ति, पद से हटे...

Date:

सरायपाली: 30 सितंबर 2025— विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रकाश चंद्र मांझी और ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर कम्युनिटी (बीआरसीसी) सतीश स्वरूप पटेल को विवादों के चलते उनके पदों से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर मोहन्दा के व्याख्याता टी.सी. पटेल को प्रभारी बीईओ और केंदुढार के शिक्षक देवानंद नायक को बीआरसीसी का प्रभार सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि सरायपाली में लंबे समय से इन पदों पर नियुक्तियां और हटाने का सिलसिला विवादों, गुटबाजी और विभागीय खेल का हिस्सा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें; कला केंद्र रायपुर में नवरात्रि पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम…

स्थानीय शिक्षकों और संघों का आरोप है कि बीईओ और बीआरसीसी की नियुक्तियां नियमों के विपरीत की जा रही हैं और इसमें पैसों के लेन-देन का खेल चलता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पदों पर नियुक्ति और हटाने की प्रक्रिया में लाखों रुपये तक की बोली लगने की जानकारी सामने आती रही है। प्राचार्य संघ, शिक्षक संघ और सर्व शिक्षक साझा मंच ने लगातार इन नियुक्तियों का विरोध किया और इसे शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का अड्डा करार दिया।

विभागीय नियमों के अनुसार, बीईओ पद के लिए वरिष्ठ प्राचार्यों में से चयन किया जाना चाहिए और बीआरसीसी के लिए प्रधान पाठक की योग्यता आवश्यक है, लेकिन मौजूदा प्रभारी नियुक्तियों में इसका पालन नहीं हुआ है। व्याख्याता और शिक्षक स्तर के कर्मियों को इन पदों पर बैठाकर शासन के आदेशों की अनदेखी की गई है। शिक्षा विभाग की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ संघों में भारी असंतोष है और माना जा रहा है कि जल्द ही इन नियुक्तियों के खिलाफ फिर से आंदोलन खड़ा हो सकता है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...