पं. रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को NAAC A+ ग्रेड, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित…

HomeCHHATTISGARHपं. रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को NAAC A+ ग्रेड, सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

Date:

रायपुर : 16 सितम्बर 2025

पं. रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ व कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने IQAC टीम और क्राइटेरिया कॉर्डिनेटर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े : राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर विधानसभा में उच्चस्तरीय बैठक, पीएम मोदी करेंगे नवीन विधानसभा भवन व आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण…

अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह मंजिल नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और अब हमारा लक्ष्य A++ ग्रेड होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए कहा कि संयुक्त प्रयास कभी असफल नहीं होते और इसी समर्पण से विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। समारोह में कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. शम्स परवेज, कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप धृतलहरे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...