पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में आखिरकार आठ महीने बाद प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन …

HomeCHHATTISGARHपत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में आखिरकार आठ महीने बाद प्रशासन ने लिया...

Date:

बीजापुर:08 सितम्बर 25;– छत्तीसगढ़ के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में आठ महीने बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के बीजापुर के चट्टान पारा स्थित बाड़े पर बुलडोजर चलाया गया। यहीं पर हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंकने का आरोप है। नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जमीन को राजस्व भूमि पर अतिक्रमण मानते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

प्रदेशभर के पत्रकार संगठनों ने इस बाड़े को गिराने की मांग लंबे समय से की थी। माना जा रहा है कि प्रशासन की यह कार्रवाई पत्रकारों की मांग पर आई प्रतिक्रिया भी है। उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी 2024 को मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या की गई थी। SIT की जांच में सामने आया कि उन्होंने घटिया निर्माण कार्यों की रिपोर्टिंग की थी, जिससे नाराज़ होकर आरोपी सुरेश चंद्राकर ने भाइयों संग मिलकर हत्या की साजिश रची।

इस मामले में अब तक चार आरोपी – सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके – गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। SIT ने 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की है, जिसमें 72 गवाहों को सूचीबद्ध किया गया है। सुरेश को हत्या का मास्टरमाइंड माना गया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...