32.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

HomeChhattisgarhप्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं...

Date:

रायपुर, 08 सितंबर 2025-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान में कहा कि प्रदेश के उपभोक्ता अब केवल ऊर्जा उत्पादक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 618 उपभोक्ताओं को 30-30 हजार रुपये की दर से कुल 1.85 करोड़ रुपये की राज्यांश सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण किया और सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उपभोक्ताओं को सब्सिडी और आसान बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध करा रही हैं। कुसुम योजना के लाभार्थियों को लेटर ऑफ अवार्ड प्रदान किए गए, जिससे उपभोक्ता सस्ती बिजली पाने के साथ-साथ उत्पादन कर विक्रय भी कर रहे हैं।

श्री साय ने बताया कि वर्ष 2000 में प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता केवल 1,400 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 30,000 मेगावाट हो चुकी है और छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों को भी बिजली दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ देश में ऊर्जा उत्पादन का अग्रणी राज्य बनेगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related