रायपुर में दही हांडी महोत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहेंगे मुख्य अतिथि, पवनदीप राजन और गीता रबारी देंगे प्रस्तुति…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में दही हांडी महोत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहेंगे मुख्य अतिथि,...

Date:

रायपुर: 17 अगस्त 2025,

राजधानी रायपुर में रविवार 17 अगस्त को गुढ़ियारी के श्रीनगर स्थित अवधपुरी मैदान में विशाल दही हांडी महोत्सव का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दही हांडी महोत्सव में इस बार मनोरंजन और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन, प्रसिद्ध भजन गायिका गीता बेन रबारी और लोकगायिका पूनम-दिव्या तिवारी अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगी।

समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से आई गोविंदा टोलियां दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ओडिशा का प्रसिद्ध ‘घंटा बाजा’ विशेष आकर्षण रहेगा, जहां पूरी टीम अपनी शानदार प्रस्तुति देगी।

हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। आयोजकों ने प्रदेशवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, क्लेम खारिज करना पड़ा महंगा, 28 लाख से अधिक राशि चुकाने का आदेश…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बीमा क्लेम खारिज करने पर उपभोक्ता आयोग ने बीमा...

नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला, 18 अधिकारियों के तबादले; 7 दिन में जॉइनिंग नहीं तो रुकेगा वेतन…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किए तबादला...

CCPL के बाद अब सूर्या कप का रोमांच, 63 दिनों तक रायपुर में गूंजेगा टेनिस क्रिकेट का जुनून…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 15 जून से रायपुर में शुरू होगा सूर्या कप...