सावन में भक्ति की बयार, दुर्ग जिले में निकली भव्य कांवड़ यात्राएं, श्रद्धालुओं ने किया शिव जलाभिषेक…

HomeCHHATTISGARHसावन में भक्ति की बयार, दुर्ग जिले में निकली भव्य कांवड़ यात्राएं,...

Date:

दुर्ग : 28 जुलाई 2025

सावन के पवित्र माह में दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान शिव को समर्पित कांवड़ यात्राएं निकालीं। हर-हर महादेव के जयघोषों के साथ हजारों भक्तों ने 33 किलोमीटर की पदयात्रा कर देवबलोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

यात्रा में पुरुष भगवा गमछे और महिलाएं केसरिया व पीली पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। रास्ते भर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जलपान कर यात्रियों का स्वागत किया, जिससे पूरे मार्ग का वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भी उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई।

भिलाई के खुर्सीपार से निकली यात्रा का नेतृत्व पार्षद विनोद सिंह ने किया। यह यात्रा शिवालय खुर्सीपार से प्रारंभ होकर प्राचीन देवबलोदा मंदिर तक 20 किलोमीटर की दूरी तय कर संपन्न हुई। विनोद सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़े : बिलासपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, दो महिलाएं हिरासत में…

इसी तरह कुम्हारी के खारुन नदी से उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में तीसरे वर्ष शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति द्वारा भव्य यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी के तट तक पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उपकार चंद्राकर ने बताया कि यह यात्रा केवल दुर्ग तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ से शिवभक्तों ने भाग लेकर आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया।

बीजेपी नेता नटवर ताम्रकार ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव स्वयं धरती पर वास करते हैं और इस महीने जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। सांसद विजय बघेल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं हमारी सनातन संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक हैं।

दुर्ग जिले में निकली ये कांवड़ यात्राएं आस्था, भक्ति, और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बन गईं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...