बिलासपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, दो महिलाएं हिरासत में…

HomeCHHATTISGARHBILASPURबिलासपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, दो महिलाएं...

Date:

बिलासपुर : 28 जुलाई 2025

सरकंडा थाना क्षेत्र के इमलीभाठा जोगी आवास स्थित प्रीति भवन में रविवार 27 जुलाई को आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। सभा का आयोजन स्थानीय निवासी रूखमी गेंदले और पूनम साहू ने किया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ शामिल हुई थीं।

आरोप है कि इस सभा में ईसाई धर्म से जुड़े कुछ लोग हिंदू महिलाओं और बच्चों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक “चंगाई सभा” के नाम पर लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण का प्रयास था।

यह भी पढ़े : 3 दिवसीय हड़ताल पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार, राजस्व सेवाएं ठप…

सर्व हिंदू समाज की सदस्य प्रभा तिवारी ने सरकंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजकों ने ईसाई धर्मगुरु (पास्टर) को बुलाकर प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू धर्म को लेकर लोगों के मन में भ्रम फैलाने का प्रयास किया। शिकायत में सभा आयोजित करने वाली महिलाओं और पास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद दो महिलाओं को हिरासत में लिया। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...