हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का भव्य आयोजन संपन्न: संगीतमय संध्या में बिखेरा सुरों का जादू…

HomeCHHATTISGARHहार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का भव्य आयोजन संपन्न: संगीतमय संध्या में बिखेरा सुरों...

Date:

रायपुर, 13 जुलाई 2025

संगीत प्रेमियों के लिए रविवार की शाम एक अविस्मरणीय अनुभव लेकर आई, जब श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर में हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर के प्रतिभाशाली गायकों ने सुरों की ऐसी मधुर यात्रा कराई, जिसने श्रोताओं को पुराने स्वर्णिम दौर की यादों में डुबो दिया। कार्यक्रम का संचालन सुरीली आवाज़ और आत्मीय शैली की धनी संध्या राज ने किया, जिन्होंने मंच संचालन को बेहद सहज और भावपूर्ण बनाया।कार्यक्रम के संरक्षक आर. मुरली एवं डी. मल्लिकार्जुन की उपस्थिति और सहयोग ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस.डी. बर्मन और आर.डी. बर्मन द्वारा संगीतबद्ध अमर गीतों की प्रस्तुति दी गई। इन महान संगीतकारों के गीतों ने न सिर्फ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उनके संगीत की विरासत को भी सम्मानित किया। प्रस्तुत गीतों में “शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब”, “तेरे मेरे मिलन की ये रैना”, “हरे रामा हरे कृष्णा”, “दम मारो दम”, “खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों”, “हम दोनों दो प्रेमी”, “आसमान के नीचे”, “पन्ना की तमन्ना है”, “भीगी भीगी रातों में” और “अपने प्यार के सपने सच हुएरिमझिम गिरे सावन जैसे लोकप्रिय नगमें शामिल रहे, जिन्हें श्रोताओं ने तालियों और वाहवाही से नवाजा।

कर्यक्रम में मुख्य रूप से आन्ध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.स्वामी ,घनश्याम शर्मा जी , यू वी एंड मेलोडी के डायरेक्टर जी शेषगिरी राव जी, धुन फौंडेशन के डायरेक्टर अजय आडवानी जी , के.बी.सिंगिंग्स से कमल बडवानी एवं अन्य ग्रुप के प्रबुद्ध जन सहिंत श्रोतागणों से सभागार भरा रहा | |

इस संगीतमय संध्या के बीच एक खास क्षण तब आया, जब हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर डी. नागेश का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। सभी उपस्थित जनों ने उनके जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे यह शाम केवल सुरों की नहीं बल्कि आत्मीयता और सौहार्द की शाम बन गई।

यह आयोजन न केवल संगीतप्रेमियों के लिए एक तोहफा था, बल्कि रायपुर की सांस्कृतिक विरासत में भी एक यादगार अध्याय जोड़ गया। हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप की यह पहल निश्चित ही संगीत को जन-जन तक पहुंचाने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

ख़बरें और भी ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...