छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, गरमा सकता है सियासी माहौल…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, गरमा सकता है सियासी...

Date:

रायपुर : 10 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि उनकी सरकार 14 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है। सत्र से पहले 12 जुलाई को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। रायगढ़ दौरे पर उन्होंने गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए अपने सांसद काल के अनुभव भी साझा किए।

हंगामेदार रहेगा सत्र
सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा और केवल 5 बैठकें होंगी, लेकिन विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना ली है। कांग्रेस समेत अन्य दल किसान, खाद-बीज संकट, कानून-व्यवस्था, अवैध रेत-शराब कारोबार, और भारत माला परियोजना में कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।

यह भी पढ़े : माना एयरपोर्ट हेलीकॉप्टर क्रैश; तीन साल बाद कार्रवाई, चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त…

996 सवाल, तीखी बहस की तैयारी
इस बार विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं, जिससे सत्र के गरम रहने के संकेत हैं। सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी सवालों के जरिए सरकार पर दबाव बना सकते हैं।

नए विधेयक और अनुपूरक बजट
सरकार राजस्व, आवास और पर्यावरण से जुड़े नए विधेयक ला सकती है और अनुपूरक बजट भी पेश करने की तैयारी में है।

विपक्ष की आक्रामक रणनीति
कांग्रेस ने विधायकों को सत्र में आक्रामक रहने के निर्देश दिए हैं। अंतिम रणनीति विधायक दल की बैठक में तय होगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...